
राजसमंद, चेतना भाट। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करें व संगठन को आगे बढ़ाएं। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित ने कहा कि भाजपा वर्तमान समय मे है वो अटल बिहारी वाजपेयी व उनके साथियों की देन ही है। जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि वाजपेयी की जन्मजयंती पर आयोजित संगोष्ठी का आयोजन किया। अपरान्ह 12 बजे से पीएम नरेंद्र मोदी सुराज संकल्प विषय पर देश को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कोठरी, संगीता चौहान, जिला महामंत्री सुनील जोशी, जिला मंत्री रामलाल जाट, सभापति सुरेश पालीवाल, नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, मीरा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, पूर्व चेयरमैन अशोक रांका, महेश पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सांसद ने पूर्व पीएम वाजपेयी को किया नमन
सांसद दीया कुमारी ने पूर्व पीएम एवं भारतीय जनसंघ संस्थापक सदस्य अटल बिहारी वाजपेयी की 96वें जन्म दिवस पर नमन करते हुए कहा कि सूचिता की राजनीति करने वाले वाजपेयी भारतीय राजनीति के आकाश में धु्रव तारे की तरह चमकते रहेंगे। वे राष्ट्रवाद की मिसाल कायम करने वाले एक ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने राष्ट्र को हमेशा ऊध्र्व दिशा में ले जाने का प्रयास किया। इसी के साथ कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी, कर्णवीरसिंह राठौड़, पूर्व जिलामहामंत्री श्रीकिशन पालीवाल, संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक एमपी लड्ढा, पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, पूर्व उप प्रधान सुरेश जोशी सहित कई पदाधिकारियों ने पर्व पीएम वाजपेयी को याद कर नमन किया।
ऑनलाइन आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर समापन
खमनोर। खमनोर ब्लॉक के उप्रावि, मावि, उमावि के महिला शारीरिक शिक्षकों का दस दिवसीय ऑनलाइन आत्म रक्षा प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। अति मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार हेड़ा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित ब्लॉक खमनोर के प्रत्येक महिला शारीरिक शिक्षक या महिला शिक्षक को 4 प्रशिक्षित के आरपी शकुंतला, दुर्गा पालीवाल, गणेश लोधा, संजय कनेरिया द्वारा ऑनलाइन आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, जुड़ो कराटे के विभिन्न कलाओं का डेमो द्वारा प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया एवं विभिन्न शिक्षिकाओं से ऑनलाइन चर्चा कर उनकी जिज्ञासा व समस्याओं का निराकरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमान सहाय मीणा, भूपेश माली व सभी के आरपी के तकनिकी सहयोग से प्रशिक्षण का समापन किया।